Bajaj Card kaise banaye: दोस्तों आज के इस महंगाई के दौर में जहां इनकम नाम मात्र की रह गई हो तथा अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पसीना निकल जाता है यदि ऐसे में घरवाले किसी प्रोडक्ट जैसे की फ्रिज, टीवी, कूलर, गाड़ी आदि की मांग कर दे तो उसको खरीदना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं। आज के समय मे लोग किस्तों मे सामान को खरीदना पसंद करते हैं। इसके लिए व्यक्ति के पास क्रेडिट कार्ड का होना अति आवश्यक हैं। आज के इस लेख में हम आपको बजाज finserv कार्ड के बारे में बताएंगे।
Bajaj Finserv Card क्या हैं? बजाज कार्ड फिंजर्व से ईएमआई कैसे बनवाए। इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं।
Bajaj Finserv Card क्या है?
पहले के समय में लोग किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कैश देना पसंद करते थे। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल ही पलट चुकी है अब लोग कैश देने की बजाय किस्त में पैसा देकर वस्तु को खरीदना चाहते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है आप किस्तों को 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 महीनों में धीरे धीरे किस्त का पैसा जमा कर सकते हैं।
इस तरह आप महंगे से महंगा सामान आसानी से खरीद पाएंगे। आप अधिकतर लोग सामान खरीदने के लिए किसी प्रक्रिया का चयन करते हैं। ताकि उनके बजट में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो और वह सामान भी खरीद सकें।
Bajaj Finserv भी एक ऐसा कार्ड हैं। जिसकी सहायता से आप किसी खरीदे गए समान की रकम को आप किस्तों मे जमा कर सकते हैं। यह एक प्रकार का प्रि अप्रूव्ड लोन हैं। इस कार्ड की सहायता से आप Electronics, furniture, gym, clothes, flight & hotel booking आदि को कर सकते हैं।
इस कार्ड की सहायता से आप ऑफलाइन तो पाउडर खरीदी सकते हैं साथ ही में आप ऑनलाइन भी किसी भी सामान को खरीद सकते हैं। आप दोनों ही जगह पर बजाज finserv कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर चाहे आप ऑफलाइन किया ऑनलाइन खरीदें आपको किसी भी प्रकार का कोई इंट्रेस्ट नहीं देना पड़ता हैं।
Bajaj के Finserv Card के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की EMI यानी की No Cost EMI पर आप समान को खरीद सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि यह क्रेडिट कार्ड नहीं है वैसे क्रेडिट कार्ड पर आपको इंटरेस्ट देना पड़ता है जबकि Bajaj Finserv Card मे आपको किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा।
भारत में Bajaj Finserv Card के लगभग 950 शहरों में और 43000 से भी स्टोर भारत के विभिन्न शहरों में स्थित हैं।
इसे भी पढ़े – SBI Aurum Credit Card: SBI Aurum Metal Credit Card Apply Online – SBI Super Premium Credit Card Kaise Le
![Bajaj Card kaise banaye in Hindi | Bajaj EMI Card कैसे बनवाए 2 Bajaj card kaise banaye1](https://theloaninfo.in/wp-content/uploads/2021/09/Bajaj-card-kaise-banaye1-1024x576.jpeg)
Bajaj Finserv EMI Card कितने प्रकार के होते हैं?
- Gold Card
- Titanium Card
Gold Card
बजाज finserv मे गोल्ड कार्ड बनवाने के लिए आपको कंपनी की 412 रुपए देने होंगे।
Titanium Card
इस कार्ड को बनवाने के लिए बजाज कंपनी को 884 रुपए जमा करने होगे।
इसे भी पढ़े – Credit Card पर लोन कैसे प्राप्त करें?
Bajaj Card kaise banaye?
बजाज कार्ड को आप दो प्रकार से बनवा सकते हैं। पहला ऑनलाइन दूसरा ऑफलाइन। हम आपको दोनों तरीके के बारे में बताएंगे।
-
Bajaj Finserv Online कार्ड कैसे बनाए
इस माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको बजाज कंपनी का यूजर का होना चाहिए। यदि आपने कभी बजाज finserv से खरीदा हो तो आपकी आईडी क्रिएट हो जाती हैं। इस प्रकार आप ऑनलाइन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यदि आप बजाज के यूजर है तो आपको कस्टमर पोर्टल वाले ऑप्शन पर जाना होगा। कार्ड को बनवाने के लिए आपको 399 रुपए जमा करने होगे। करीब दो सप्ताह के बाद डाक के माध्यम से आपके घर में कार्ड को भेज दिया जाता हैं।
-
ऑफलाइन तरीके से बजाज कार्ड को कैसे बनवाए
ऑफलाइन माध्यम से कार्ड को बनवाना आसान है भारत में लगभग सभी शहरों में बजाज के ऑफिस बने हुए हैं। और आज के समय मे लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर देखने को मिल जाते हैं।
जब आप किसी भी दुकान या माल से शॉपिंग करने जाते है तो आपको बजाज finserv कार्ड का ऑप्शन मिलता हैं। कार्ड के माध्यम से उस समान को किस्तों में खरीद सकते हैं। लगभग प्रत्येक स्टोर पर आपको बजाज कंपनी का employee मिल जाता हैं। जिसके द्वारा आप कार्ड बनवा सकते हैं।
बजाज कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास पैन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक की बैंक सैलरी स्लीप
- आपका बैंक अकाउंट जिसमे रेगुलर सैलरी आए।
- कार्ड बनवाने के लिए CIBIL Score अच्छा होना चाहिए।
- Cancelled Check
- पासपोर्ट साइज फोटो
इसे भी पढ़े – Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana | प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2021 | मुद्रा ऋण दस्तावेज (Mudra Yojana)
बजाज कार्ड से क्या फायदे है?
- एक बार बजाज कार्ड बनने के बाद आपको बार बार डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होती हैं।
- इस कार्ड मे आपको no cost EMI की सुविधा प्रदान की जाती हैं।
- समय समय पर कंपनी के ऑफर दिए जाते हैं।
- कार्ड बन जाने के बाद आप किस्तों को आसानी से दे सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तो आज के इस लेख में हमने आपको बजाज कार्ड कैसे बनवाए इसके बारे में जानकारी दी हैं। आशा करता हूं कि लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
Thanks…very helpful article