You are currently viewing Labour Court me Complaint kaise kare | लेबर कोर्ट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर, कांटेक्ट डिटेल्स

Labour Court me Complaint kaise kare | लेबर कोर्ट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर, कांटेक्ट डिटेल्स

Labour Court me Complaint kaise kare:  के बारे में आपको तो पता ही होगा। आप में से कई लोग लेबर कोर्ट गए भी होगे। आप में से सभी बिजनेस से करते नही हैं। देश की आधे से अधिक की आबादी किसी न किसी कंपनी में नौकरी अवश्य करते हैं। व्यक्ति को कंपनी की नौकरी करते समय कई प्रकार की समस्या भी आती हैं। आजकल बड़ी बड़ी कंपनिया अपने कर्मचारी का शोषण करने से बाज नही आती हैं। या फिर कभी वेतन को लेकर समस्या होती हैं। ऐसे मो वो व्यक्ति अपनी समस्या का समाधान करने के लिए आपको लेबर कोर्ट में जाना होता हैं।

आज के इस लेख में हम आपको लेबर कोर्ट क्या हैं? लेबर कोर्ट में ऑनलाइन कंप्लेंट कैसे करें। लेबर कोर्ट का हेल्पलाइन नंबर क्या हैं? इन सभी प्रश्नों के बारे में जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

लेबर कोर्ट की जानकारी

सरकार ने प्राइवेट कंपनियां की मनमानी को रोकने के लिए सरकार ने Labour Court की स्थापना की हैं। कंपनी कभी-कभी अपने एंप्लॉय का वेतन नहीं देती है या फिर कंपनी अपने कर्मचारी को काम का वेतन नहीं दे रही हैं। इन सभी प्रकार की समस्या को रोकने के लिए लेबर कोर्ट की स्थापना की गई थी। इस कोर्ट में कोई भी कर्मचारी अपने साथ होने वाले शोषण की जानकारी दे सकता हैं।

कौन कौन से मामले में लेबर कोर्ट केस को दर्ज करवा सकते हैं

यदि आप किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है तो आपको इस विषय के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए। जिससे आप संबंधित कंपनी के खिलाफ केस को दर्ज करवा सकते हैं। आप निम्न मामले में केस को रजिस्टर करवा सकते हैं।

  • कर्मचारी को समय पर वेतन ना मिलना
  • कर्मचारी को उसके कार्य करने का उचित वेतन ना मिलना
  • बिना किसी कारण से कर्मचारी को नौकरी से निकाल देना।
  • समय समाप्त हो जाने के बाद भी कर्मचारी से अत्यधिक कार्य करवाना
  • क्षमता से अधिक कार्य करवाना
  • इसके अलावा और भी कई कई सारे मामले होते है जिनकी शिकायत आप लेबर कोर्ट में कर सकते हैं।

Labour Court में शिकायत करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

यदि कोई नागरिक किसी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वह नीचे बताई जा रही बातो का विशेष ध्यान रखें। जिससे उसको केस को जीतने में आसानी हो जाए।

  • आप जिस कंपनी में काम करते हो उस कंपनी का प्रमाण पत्र होना चाहिए। उदाहरण के लिए कंपनी से सभी लोहोब्बको ज्वाइनिंग लेटर मिलता हैं।
  • कंपनी में नियुक्ति समय आपको कितना वेतन देने के लिए कहा गया था
  • नियुत्की के समय यदि आप से एग्रीमेंट कराया गया तो उसकी कॉपी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा केस दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को दो गवाह की भी जरूरत होती हैं। जो आपके पक्ष में गवाही दे सके।
  • आपने कंपनी में कितने समय तक कार्य किया, इसका प्रमाण पत्र।

Labour Court me Complaint kaise kare लेबर कोर्ट में कैसे शिकायत करे ?

  • Labour Court में अपनी शिकायत को दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले अपने नौकरी से संबंधित सभी दस्तावेजों को लेकर लेबर कोर्ट में जाना होता है
  • इन दस्तावेजों के माध्यम से पता चलता है कि व्यक्ति ने उस कंपनी में कार्य किया है
  • कोर्ट में शिकायत करने के पश्चात आपको एक रसीद दी जाती है इसके अलावा एक नोटिस कंपनी के मालिक के पास भी भेज दिया जाता है
  • कोर्ट की सुनवाई की तारीख पर आपको और आपके कंपनी के मालिक को बुलाया जाता है
  • सुनवाई की तारीख पर आपको कोर्ट में रहना अनिवार्य होता है
  • इसके बाद आपका और आपकी कंपनी दोनो का पक्ष सुना जाता हैं। जिससे समस्या का समाधान किया जा सके।
  • दोनों पक्षों की शिकायत को सुनने के बाद जज जो भी फैसला करेगा उसको कंपनी के मालिक को मानना होगा।
Labour Court case
लेबर कोर्ट में ऑनलाइन शिकायत कैसे रजिस्टर करवाएं  

यदि आप ऑनलाइन माध्यम से लेबर कोर्ट में शिकायत को दर्ज करवाना चाहते हैं तो आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • आवेदक को सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको कई प्रकार के ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।
  • यहीं पर आपको रजिस्टर ए कंप्लेंट वाला ऑप्शन भी दिखाई पड़ जाता है इस ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है
  • इस फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी जाए उसको सही सही भरें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • जैसे ही आप फॉर्म को सबमिट करते हैं तो आपकी शिकायत रजिस्टर हो जाती है तो आपके डैशबेर्ड पर शिकायत नंबर आ जाता हैं। इस नंबर के माध्यम से कभी भी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

लेबर कोर्ट हेल्प लाइन नंबर

सभी राज्यों के हेल्प लाइन नंबर अलग अलग होते हैं। हम आपको जयपुर के लेबर कोर्ट का हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताते हैं। श्री  जयपुर फोन/फैक्स: 0141-2233728 हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने आपको लेबर कोर्ट क्या है लेबर कोर्ट में ऑनलाइन कंप्लेन कैसे करे। इसके बारे में सारी जानकारी दी है आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

This Post Has One Comment

Leave a Reply