Show Cause Notice: दोस्तों आपने कई बार न्यू पेपर और टेलीविजन आदि पर देखा होगा की किसी अधिकारी के ऐसा कार्य करने से उसको सरकार की तरफ से या उसके डिपार्टमेंट की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। आपकी जानकारी के लिए यह बता दे की यह नोटिस किसी बड़े अधिकारी या कोर्ट के माध्यम से दिया जाता हैं। यह एक प्रकार का आदेश होता हैं। इस नोटिस के व्यक्ति लिखित रूप में अपने सबंधित अधिकारी को देता हैं। हम इसको एक प्रकार का प्रार्थना पत्र के रूप में भी मान सकते हैं। कारण बताओ नोटिस के बारे में जानने के लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा।
आज के इस लेख में हम आपको कारण बताओ नोटिस क्या हैं? कारण बताओ नोटिस को कैसे लिखा जाता हैं? इसके बारे में जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।
कारण बताओ नोटिस
जैसा की आपको नाम से ही पता चल रहा होगा। की यह प्रकार की नोटिस होती हैं। जो किसी सक्षम अधिकारी या कोर्ट के माध्यम से दी जाती हैं। यह नोटिस किसी व्यक्ति को लिखित रूप में गलती करने, अनुपस्थिति रहने पर, लापरवाही करने पर, समय पर आफिस न आना, इन सभी घटनाओं के लिए व्यक्ति के पास Show Cause Notice जारी किया जाता हैं।
इसको आप एक उदाहरण के तहत आसानी से समझ सकते हैं जैसे शक्ति एक सरकारी कार्यालय में क्लर्क के पद पर जॉब करता हैं। लेकिन वह बिना किसी सूचना के ऑफिस से गायब रहता है इस स्थिति में उसके उच्च कर्मचारी उसको कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण मांग सकते हैं। शक्ति को एक निर्धारित समय में ऑफिस ना आने का स्पष्टीकरण देना होगा।
कारण बताओ नोटिस किन-किन बातों के लिए जारी किया जाता है?
ऐसे बहुत से कारण बताओ नोटिस हैं जिनके कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है उनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं।
- किसी ऑफिस या प्राधिकरण में अनुशाहीनता करने पर
- सरकार के किसी योजना का पालन न करना
- किसी प्रकार की जिम्मेदारी का निर्वहन न कर पाना
- किसी प्रकार की दी गई जिम्मेदारी और उसके कार्य का सही प्रकार से न करना
- निजी कार्य या सरकारी कार्यों में नियम का उल्लघंन करना
- इसके अलावा ऐसे बहुत से कार्य होते है जिसके कारण आपको यह नोटिस मिल जाता हैं।

कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) को कैसे जारी करते हैं?
दोस्तों अभी तक तो आपको पता चल गया होगा कि आखिर कारण बताओ नोटिस क्या होता है लेकिन अब आपके मन में यह प्रश्न आता होगा कि आखिर कारण बताओ नोटिस को कैसे जारी करते हैं तो इस प्रक्रिया को जानने के लिए आपको एक उदाहरण का सहारा लेना पड़ेगा। गवर्मनेट ने किसी कार्य को करने के लिए कोई टेंडर निकाला। जो भी कंपनी टेंडर लेती है उसको सरकार के सभी आदेशों का पालन करना होता हैं। लेकिन यदि कंपनी सरकार के नियमों का पालन नहीं करती है तो सरकार उसको कारण बताओ नोटिस जारी कर देती हैं। इसके जवाब में कंपनी को स्पष्टीकरण सरकार को देना होता है यदि उसका स्पष्टीकरण ठीक होता है तो सरकार सहमत हो जाती है नहीं तो कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाती हैं।
इसे भी पढ़े – जमीन की रजिस्ट्री कैसे करवाएं? प्लाट-जमीन रजिस्ट्री के नियम 2022 | Plot Registry Process
स्पष्टीकरण क्या है
जब किसी व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस मिल जाता है तो उसके पास एक निश्चित समय होता है जिसमें वह अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में अपना पक्ष रख सकता है इस प्रकिया को स्पष्टीकरण कहा जाता हैं।
कारण बताओ नोटिस कैसे लिखा जाता है?
कारण बताओ का नोटिस लिखने के लिए आपको एक फॉर्मेट मैं तैयार करना होता है जो की निम्न प्रकार से होता है
- लेटर हेड पर सर्वप्रथम आपको दिनांक वह क्रमाक को लिखना होता है
- जिसको कारण बताओ नोटिस देना होता है उसका नाम व पद को लिखा जाता हैं।
- इसके बाद उस दिन की घटना के बारे में जिक्र करना होता है
- इसके बाद आपको टाइम पीरियड मेंशन करना होता है
- यह सब करने के बाद नीचे अपना नाम पद व दिनाक लिखना होता हैं। उसके बाद आपको हस्ताक्षर करने होते हैं।
कारण बताओ नोटिस लिखने का तरीका?
उदाहरण के लिए हम आपको यहां पर कारण बताओ नोटिस कैसे लिखा जाता है इसके बारे में बताते हैं। उदाहरण के तौर पर हम मान लेते हैं कि किसी ऑफिस के कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं हुए हैं तो उस ऑफिस के हेड उन्हें इस प्रकार से नोटिस भेजगा।
कारण बताओ नोटिस
संस्था प्रधान
विषय:- कर्मचारी के समय से कार्यालय न आने के संबंध में कारण बताओ नोटिस
उपयुक्त विषय में आपको अवगत कराना चाहते है कि दिनांक को पूरा स्टाफ समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ था। इस संबंध में इस दिनांक तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा अधिकारियों द्वारा आप पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अधिकारी
दिनाक
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आप को कारण बताओ नोटिस क्या है तथा इसको कैसे लिखा जाता हैं। इसके बारे में सारी जानकारी दी है आशा करता हूं यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आपको यह लेख अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें।
बहुत ही लाजवाब ✨👌🏻