You are currently viewing संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं? | रूल ऑफ बेदखल इन हिंदी 2022 | How to disown the successor son from PROPERTY

संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं? | रूल ऑफ बेदखल इन हिंदी 2022 | How to disown the successor son from PROPERTY

संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं: दोस्तों आजकल सबसे अधिक झगड़ा लोगों में संपति को लेकर होता है आपने न्यूज पेपर, टीवी चैनल या अन्य कई जगह संपत्ति के झगड़े के बारे में कहीं ना जरूर देखा। संपति का विवाद न हो इस कारण से जमीन का मालिक अपनी जमीन की वसीयत कर देता हैं।  जिसमे वो कानून की देख रेख़ अपनी मर्जी से वह अपने मनचाहे अनुपात में इसको बाट देता हैं। यदि संपत्ति का मालिक चाहे तो वह आपको संपत्ति से बेदखल भी कर सकता है यह अधिकार संपति के मालिक के पास होता हैं। कोई भी भू स्वामी अपने कानूनी वारिस में बेटी और बेटे को बेदखल करना चाहे तो कर सकता हैं।

आज के इस लेख में हम आपको संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं? | रूल ऑफ बेदखल क्या होता हैं? और इसके लिए कौन सी प्रक्रिया होती हैं? यह सब आपको इस लेख में जानने को मिलेगा।

संपत्ति से बेदखल करना

संपत्ति से बेदखल करने का आशय यह होता है कि किसी व्यक्ति को कानूनी तौर पर संपत्ति के हिस्से से पूरी तरह से अलग कर देना। इसको संपत्ति से बेदखल करना कहते हैं। यहां बेदखल का आशय है अलग कर देना। यह अधिकतर प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी से बेटे अथवा बेटी को संपत्ति से बेदखल करने के लिए करते हैं।

संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं

कौन सी स्थिति में बेदखल होते है?

दोस्तों कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती है जो ना चाहते हुए भी संपत्ति का मालिक अपनी संपत्ति से अपने वारिस को अलग कर देता हैं। उदाहरण के लिए मान लेते है जैसे की व्यक्ति का पुत्र अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहता है और वो व्यक्ति उसको अपनी संपत्ति नही देना चाहता है और वो अनुमान लगा लेता है की उसका वारिस उसके नियंत्रण में भी है तो अपनी कमाई संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए बेटा या बेटी को कानूनी वारिस से बेदखल कर देता हैं। यह निम्न परिस्थितियां हो सकती हैं।

  • यदि पुत्र गलत संगत में चला जाए या अपराधी प्रवृत्ति का हो जाए
  • दहेज जैसे केस से बचने के लिए
  • यदि किसी व्यक्ति को यह आशंका हो जाए की उसका वारिस उसकी संपत्ति को सही प्रकार से हैंडल नही कर पायेगा।
  • पुत्र यदि ऐसा कार्य करे जो गैर कानूनी हो
  • बेटा, बेटी किसी एक के कानूनी उत्तराधिकारी में नुकसान की संभावना हो।

इसके अलावा अन्य कई कारण होते है जिससे व्यक्ति परेशान होकर संपत्ति से बेदखल कर देता हैं।

किस प्रकार की संपति से बेदखल कर सकते है (संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं?)

संपत्ति से बेदखल करने के बारे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होता हैं। यदि आपको संपति पैतृक सम्पत्ति में से है तो आप उसमे से बेदखल नही कर सकते हैं। जी हां, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। यदि आपने संपत्ति स्वयं अर्जित की हैं। तो आप इससे अपने बेटे को बेदखल कर सकते हैं। इसका सीधा मतलब यह है की व्यक्ति के स्वयं द्वारा अर्जित की गई संपत्ति से ही वारिस को बेदखल किया जा सकता हैं।

संपत्ति से कानूनी वारिस को कैसे बेदखल करें ?

यदि आप अपनी जमीन से अपने वारिस को हटाना या बेदखल करना चाहते है तो इसके लिए निम्न तरीका है

 

  • कोर्ट में केस करके

यदि किसी नागरिक की उम्र 60 वर्ष से अधिक है और उसका कोई वारिस संपत्ति से हटने को तैयार नहीं होता है तो इस स्थिति में वह सिविल कोर्ट में अपनी रिपोर्ट को दर्ज करवा सकता है इसके अलावा अपने जिले के डीएम और डिप्टी कमिश्नर से इस विषय के बारे में आवेदन कर सकता हैं।

 

  • समाचार पत्र के माध्यम से

यह संपत्ति से बेदखल करने का एक पुराना तरीका है इस तरीके से संपत्ति का मालिक किसी वकील की सहायता से समाचार पत्र में एक नोटिस निकलवाता हैं। इस नोटिस में व्यक्ति लिखता है की वो अपनी चल और अचल सम्पत्ति से व्यक्ति को बेदखल करता हैं।

 

  • वसीयत के माध्यम से

इस तरीके से बेदखल करने के लिए आपको एक रजिस्टर्ड वसीयत को बनवाना होता हैं। इस वसीयत में आपको लिखना होता है कि कितने लोग आपके प्रॉपर्टी के मालिक होंगे। और किन-किन लोगों को अपनी प्रॉपर्टी या संपत्ति से बेदखल कर रहे हैं।

क्या कानून में संपत्ति के वापसी का प्रावधान है?

आप में से बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि संपत्ति से बेदखल करने के बाद क्या पुनः उन्हें संपत्ति का वारिस बनाया जा सकता है तो जी हां यदि बच्चे बुजुर्ग माता पिता की देखभाल करने में नाकामयाब होते हैं तो इस स्थिति में माता पिता के पास यह अधिकार होता है की वो दोबारा से अपने बच्चों को जमीन के वारिस बना सकते हैं। बुजुर्ग व्यक्ति कोर्ट की मदद लेकर उस संपति को दोबारा अपने नाम पर ट्रांसफर करवा सकता हैं।

बेदखल नोटिस फॉर्मेट in Hindi –

मैं…. पुत्र…. निवासी… अपने पुत्र….एवं पुत्रवधु…. के गलत संगत में पड़ने के कारण उनसे संबंध विच्छेद करता हूं। साथ ही उन्हें अपनी सभी चल एवं अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं। भविष्य में अपने किसी भी कृत्य के लिए दोनों स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नाम- ABC
पुत्र-ABC
पता-XYZ

 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको संपत्ति से बेदखल कैसे करें, इसकी सारी जानकारी दी हैं आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है तो आप इसके अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply