You are currently viewing Cyber Cell Me Complaint Kaise kre | साइबर क्राइम क्या है? साइबर अपराध से बचाव के तरीके

Cyber Cell Me Complaint Kaise kre | साइबर क्राइम क्या है? साइबर अपराध से बचाव के तरीके

Cyber Cell Me Complaint Kaise kre: दोस्तों आजकल सब कुछ डिजिटल हो चुका हैं। अब आप घर बैठे ही खाना, शॉपिंग, नौकरी ढूंढना और अन्य सभी जरूरत की चीज़ों को मगा सकते हैं। आज़ के दैनिक जीवन कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग करना जरूरी हो गया हैं। बहुत से ऐसे काम होते है जो कंप्यूटर की मदद से नही हो सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक का काम कंप्यूटर के बिना अधूरा ही रहता हैं। कॉलेज, ऑफिस में सभी रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए कंप्यूटर का ही प्रयोग किया जाता हैं। जहा एक ओर इसके कई फायदे है तो दूसरी तरफ इस टेक्नोलॉजी के आने से अपराध भी बड़ने शुरू हो गए हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में इसको साइबर क्राइम कहते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको साइबर क्राइम क्या हैं? ऑनलाइन साइबर क्राइम में शिकायत कैसे करें? अपराध से बचाव करने के कौन कौन से तरीके है वो आपको इस लेख में जानकारी मिलेगी। इसके लिए आप यह लेख अंत तक पढ़े।

साइबर क्राइम क्या है?

साइबर क्राइम एक प्रकार का अपराध होता हैं। जो कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से किया जाता हैं। साइबर अपराध कई प्रकार के होते है जैसे की स्पैम ईमेल, हैकिंग, वायरस डालना, किसी के अकाउंट पर नजर रखना, यह सभी साइबर अपराध की श्रेणी में आते हैं। इस क्राइम को करने वाले लोग बहुत चालाक होते है इनको पकड़ना आसान नहीं होता हैं।

साइबर क्राइम के कौन कौन से प्रकार होते है?

दोस्तो इंटरनेट के माध्यम से कई प्रकार के साइबर अपराध किए जाते हैं। इनके बारे में लोगो को जानकारी बाद में हो पाती हैं। यह अपराध निम्न प्रकार के होते हैं।

 

  • हैकिंग

हैकिंग का मिल होता है की किसी दूसरे के डाटा या पर्सनल चीजों की जानकारी को निकालना होता हैं। इस तरह से साइबर क्राइम करने के लिए लोग अलग अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। इन सॉफ्टवेयर की मदद से लोग अपना काम आसानी से कर देते हैं।  इसकी जानकारी उस व्यक्ति को नहीं हो पाती है जिसके साथ यह कार्य किया जाता हैं।

 

  • साइबर स्टॉकिंग

दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा कि लोग ऑनलाइन मैसेज भेज कर काफी परेशान करते हैं तो इस तरह के क्राइम को साइबर स्टॉकिंग के नाम से जाना जाता हैं। यह काम बच्चों और बूढ़ों के साथ होता है इसको हम ब्लैकमेल भी कह सकते हैं।

 

  • थेफ्ट

आपने अक्सर देखा की होगा लोग किसी भी चीज कॉपीराइट का उल्लंघन करके उसके गेम, मूवी या सॉन्ग को डाउनलोड कर लेते है इसको मूवी पायरेसी भी कहते हैं। यह साइबर क्राइम की श्रेणी में आता हैं।

साइबर क्राइम ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करवाए?

दोस्तों किसी भी प्रकार की रिपोर्ट को करने से पहले आपके पास सबूत होने चाहिए। इसके बिना आप किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं कर सकते हैं।

साइबर क्राइम में एसएमएस के माध्यम से शिकायत कैसे दर्ज करवाए?

यदि आपके साथ s.m.s. के माध्यम से क्राइम किया गया है तो आप कुछ स्क्रीनशॉट को लेना होगा। इसके बाद मैसेज भेजने वाले का नाम आपको वेबसाइट पर दर्ज करना होता हैं। शिकायत करने पर आपको वही डेट को लिखना होता है जिस समय आपको एसएमएस प्राप्त हुआ होता हैं। यह सब जानकारी आपको पोर्टल पर रजिस्टर करनी होती हैं।

यदि आपको ईमेल के माध्यम से क्राइम किया गया हो  

इसके लिए सबसे पहले आप उस ईमेल को पीडीएफ में सेव कर लें। इसके अलावा आप उस ईमेल का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसको साक्ष्य के रूप में पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

Cyber Cell Me Complaint Kaise kre
सोशल मीडिया के माध्यम से क्राइम होने पर   

यदि आपके साथ सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का कोई क्राइम होता है तो आपको उस url को नोट करना होगा। जो आपके कंप्यूटर या मोबाइल में दिखती हों। आप उस पेज या पोर्टल का स्क्रीन शॉट लेकर प्रमाण के रूप में अपलोड कर दे।

Cyber Cell Me Complaint Kaise kre | ऑनलाइन साइबर क्राइम में शिकायत कैसे करें?

दोस्तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन साइबर क्राइम में अपनी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं। आपकी शिकायत को पुलिस के पास भेजा जाता हैं। आप किसी भी राज्य से शिकायत कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास नाम, पता, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस होना जरूरी होता हैं।

ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी  स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको https://cyber.crime.gov.in पर जाना होगा। जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो आपके सामने कई प्रकार के ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।

 

  • आप इसमें सिर्फ फाइल ए कंप्लेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

 

  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ टर्म एंड कंडीशन आती है आप इसमें i accept वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

  • आप अपनी शिकायत श्रेणी के ऑप्शन को चुने तथा नेक्स्ट वाले बटन को पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको अपना राज्य जिला शहर पिन कोड मोबाइल नंबर आदि को रजिस्टर करना होता हैं।

 

  • इसके बाद नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर दें अब आपको अपनी शिकायत का सारा विवरण देना होता है तथा सबूत के तौर पर आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं।

 

  • डॉक्यूमेंट को अपलोड करते हैं आपकी शिकायत रजिस्टर्ड हो जाती है इसकी सूचना आपको एसएमएस के माध्यम से दे दी जाती हैं।

 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको साइबर क्राइम क्या है पास में शिकायत कैसे करें इसके बारे में सारी जानकारी दी आशा करता हूं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

This Post Has One Comment

Leave a Reply