Bike Loan: आज के दौर में अपने साधन की जरूरत हर किसी को होती है। हर कोई यही चाहता है, कि हमारे पास दो पहिया साधन या चार पहिया साधन जरूर हो। अगर आप बाइक लेने में असमर्थ है, तो हम आपको आज अपने इस लेख में यह बताने जा रहे हैं, कि आप लोन पर बाइक किस प्रकार से ले सकते हैं। पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Kisto Par Bike Kaise Le, किस्तों पर बाइक कैसे ले सकते हैं?
जब हमारे पास पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं, बाइक खरीदने के लिए तब हमें बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा लोन या फाइनेंस बहुत ही आराम से मिल जाता है। उसी के जरिए आपकी ईएमआई या किस्तों पर बाइक खरीद सकते हैं। हर बैंक के द्वारा ब्याज दर अलग-अलग होती है।
इसे भी पढ़े – Gadi ka Insurance Kaise check Kare | How to check Car Insurance | गाड़ी का बीमा कैसे चेक करें.
Bike Loan के लिए लोन कितना मिलता है?
यह आप किस बैंक या किस कंपनी से लोन ले रहे हैं, वह निर्धारित करते हैं, क्योंकि सभी बैंकिंग संस्थान की शर्ते अलग अलग हो सकती हैं। कोई बैंक बाइक की कीमत का 70% लोन का देती हैं, तो कोई 90% भी आपको दे सकती हैं। ज्यादातर लोन देने से पहले शोरूम की कीमत पर भी ध्यान दिया जाता है, और यह भी निर्धारित किया जाता है, कि बाइक शोरूम प्राइस पर मिल रही है या ऑन रोड प्राइस पर जिसके बाद लोन कितना देना होता है, वह कंपनी तय करती है।

बाइक के लिए लोन कहां से लिया जा सकता है?
बहुत सारी बैंक और वित्तीय संस्थान ऐसे होते हैं, जो अपनी शर्तों के अनुसार बाइक लोन मुहैया कराते हैं। अगर हम बैंक से डायरेक्ट लोन लेना चाहते हैं, तो हम बैंक में जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं, और सभी जगह की प्रक्रिया एक समान ही होती हैं।
- SBI Bank
- बजाज फाइनेंस
- श्रीराम सिटी
- हीरो फिनकॉर्प
- टाटा कैपिटल
- महिंद्रा फाइनेंस
- प्राइवेट बैंक
- सरकारी बैंक
यह भी पढे – Dhani Super Saver Card Kaise Banaye – धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले?
लोन कितने समय तक के लिए मिल सकता है?
आपको बाइक फाइनेंस कराने के बाद न्यूनतम समय 12 महीने एवं ज्यादा से ज्यादा 60 महीने के लिए लोन मिल सकता है। कुछ बैंक इससे भी ज्यादा का समय हमें दे देती हैं, और जितनी लोन की किश्त कम रुपए की होंगी उतना ज्यादा समय लगेगा आपको लोन चुकाने के लिए।
Eligibility क्या होनी चाहिए बाइक लोन के लिए?
- जो व्यक्ति लोन ले रहा है, उस व्यक्ति की आयु 21 साल से 60 साल के बीच की होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति लोन ले रहा है, उसकी नौकरी या अपना खुद का बिजनेस होना अनिवार्य है।
- अगर वह व्यक्ति नौकरी करता है, तो उसकी वार्षिक आय कम से कम ₹84000 होनी चाहिए।
- अगर वह व्यक्ति खुद का बिजनेस करता है, तो उसकी वार्षिक आय कम से कम ₹72000 होनी चाहिए।
- जो व्यक्ति लोन ले रहा है, वह अपने वर्तमान निवास पर कम से कम 2 साल से रहता होना चाहिए।
- अगर कोई व्यक्ति नौकरी कर रहा है, तो कम से कम उसे 2 साल तक वहीं पर नौकरी का प्रमाण देना होगा।
- उस व्यक्ति का सिविल स्कोर बहुत ही अच्छा होना चाहिए।
Bike lene ke liye kya document chahiye | बाइक लोन के लिए जरूरी दस्तावेज?
- ऐड्रेस प्रूफ( बिजली का बिल, घर के कागज)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- इनकम प्रूफ सर्टिफिकेट
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट इसके अलावा सैलेरी स्लिप
यह भी पढे – Vizzve Loan App | Vizzve Loan App Se Loan Kaise Le: Vizzve Instant Students Loan – Vizzve Loan Apply Online
SBI two wheeler loan interest rate | बाइक लोन लेने पर कितना ब्याज लगता है?
प्राइवेट बैंक की ब्याज दरें थोड़ी अधिक होती हैं। अगर आप किसी नॉन बैंकिंग संस्थान से लेते हैं, तो वहां की ब्याज दर थोड़ी सी कम होती है। लगभग 8% से 16% वार्षिक ब्याज दर पर आपको लोन मिल जाता है। लोन की ब्याज आपके सिविल स्कोर और पर भी निर्भर करती है, कि आपका सिबिल स्कोर किस प्रकार का है। अगर आपका सिविल स्कोर अच्छा होगा तो, आपको कम ब्याज दर पर भी लोन आराम से मिल जाएगा।
बाइक लोन किस प्रकार अप्लाई करते हैं?
आप इस लोन को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन करते हैं, तो आप अपने पसंदीदा बैंक या वित्तीय संस्थान की वेबसाइट पर जाकर लोन को अप्लाई कर सकते हैं। बैंक में लोन अप्लाई करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपके पास फोन आ जाएगा। जिसके बाद वह लोग आपके घर पर विजिट करते हैं और पूरी प्रक्रिया करते हैं। इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होता है, कि आप कौन सी बाइक लेना चाहते हैं, उस बाइक की कितनी कीमत है, और आप कौन से डीलर से बाइक ही रहे हैं।
इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं, तो आपको ऑफिस में जाकर लोन अप्लाई करना होगा और वहां पर आपसे कुछ सामान्य जानकारी ली जाएगी, जैसे नाम, पता, वार्षिक सैलरी, आदि के साथ-साथ बाइक का नाम, डीलर का नाम, ऑन रोड प्राइस यह सब आपको वहां पर जानकारी देनी होगी। इसके बाद बैंक अधिकारी जांच करते हैं, अगर सब सही होता है, तो आपका बाइक लोन अप्रूव कर दिया जाता है।
निष्कर्ष
आज हमने इस लेख में आपको लोन पर बाइक किस प्रकार ले सकते हैं, इस बारे में पूर्ण जानकारी दी है। आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।