You are currently viewing Loan against FD in Hindi | FD Loan कैसे मिलता है? Fixed Deposit Loan Ki Jankari
FD Loan कैसे मिलता है

Loan against FD in Hindi | FD Loan कैसे मिलता है? Fixed Deposit Loan Ki Jankari

Loan against FD: हेलो दोस्तों FD LOAN के बारे में तो आप सभी ने जरूर सुना होगा। अगर आपने FD करा रखी है तो आप जरूरत पड़ने पर इसे निकलवा भी सकते हैं, परंतु अगर हम बीच में ही तुड़वा देते हैं तो हमें नुकसान होता है, परंतु यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि, FD पर LOAN मिल जाता है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

FD (Fixed Deposit) क्या होती है?

यह एक ऐसी धनराशि होती है, जो आपके बैंक अकाउंट में फिक्स डिपॉजिट में से कुछ निश्चित समय के लिए फिक्स कर दी जाती है, उसे फिक्स डिपाजिट कहा जाता है। फिक्स डिपाजिट के जरिए ग्राहकों को बहुत अधिक फायदा मिलता है, और इसमें अधिक ब्याज भी प्राप्त होता है। पहले फिक्स डिपॉजिट पर 15% तक ब्याज मिलता था, परंतु अब यह घटकर 7 से 10% ही रह गया है।

यह सुविधा अधिकतर सभी बैंकों के द्वारा दी जाती है। फिक्स डिपाजिट 7 दिन से लेकर 10 साल तक भी कराई जा सकती है।

यह भी पढे – Vizzve Loan App | Vizzve Loan App Se Loan Kaise Le

FD LOAN कैसे ले?

अगर आप फिक्स डिपॉजिट पर लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है, जो निम्न प्रकार है;-

  • लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको डॉक्यूमेंट लेकर अपने बैंक में जाने की आवश्यकता होती है, इसके पश्चात वहां पर आपको इस लोन के बारे में जानकारी लेनी होगी।
  • जब आप पूरी तरह से जानकारी ले लेते हैं तब बैंक के द्वारा आपको एक फार्म दिया जाता फिर उसमें फार्म के द्वारा जानकारी भरी जाती है और जरूरी दस्तावेज के साथ जमा किया जाता है।
  • इसके बाद वह फार्म आपको बैंक में जमा कराना होगा और तत्पश्चात आपको लोन दिया जाता है।
loan against fd
Loan against FD

Fixed Deposit Loan लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज  

  • पहचान पत्र

 

  • आधार कार्ड

 

  • पेन कार्ड

 

  • स्थाई पते का प्रमाण पत्र

 

  • पासपोर्ट साइज की फोटो

 

  • FD LOAN और बैंक से जुड़े अन्य दस्तावेज

 

  • सभी प्रकार के ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स

यह भी पढे – Bandhan Bank Se Loan Kaise Le : बंधन बैंक लोन कैसे देती है? – Bandhan Bank Loan 2021

FD लोन कितने दिनों में मिल सकता है?

यह आप पर निर्भर करता है, कि आप कितने दिनों में लोन प्राप्त करना चाहते हैं, क्योंकि फिक्स डिपॉजिट पर आपको लोन बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाता है। अगर आप कोशिश करें तो यह लोन आपको 1 दिन में भी बड़े ही आराम से मिल सकता है, क्योंकि बैंक के पास सिक्योरिटी के तौर पर आपके फिक्स डिपाजिट होती है, इसीलिए इसमें कागजी कार्यवाही ज्यादा नहीं होती है, और यह लोन बहुत ही जल्दी मिल जाता है।

How much loan can i get against my fd |  फिक्स डिपॉजिट पर कितना लोन मिल सकता है?

अगर बात की जाए कि आपको कितना लोन मिल सकता है, तो आमतौर पर यह आपकी FD का 70% तक का लोन आपको प्राप्त हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर FD ₹100000 तक की है, तो आपको इस पर ₹70000 तक का लोन बहुत ही आराम से मिल जाएगा।

क्या फिक्स डिपाजिट लोन की अवधि कम या ज्यादा कर सकते हैं?

हां, फिक्स डिपाजिट लोन की अवधि कम या ज्यादा की जा सकती है। इसके अलावा अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं, तो इसकी समय सीमा बैंकों के द्वारा ही निर्धारित की जाती है आपके द्वारा नहीं।

यह भी पढे – Dhani Super Saver Card Kaise Banaye – धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले?

Benefits of Loan against Fd | फिक्स्ड डिपॉजिट लोन लेने के फायदे?
  • कम ब्याज दर

देखा जाए तो पर्सनल लोन के मुकाबले फिक्स डिपाजिट लोन पर बहुत ही कम ब्याज दर होती है, क्योंकि जमानत के तौर पर बैंक में आपकी FD जमा होती है, इसीलिए वहां पर आपको ब्याज बहुत ही कम देना होता है, इसके लिए सिर्फ एक या 2% की ब्याज लगता है।

 

  • FD बनी रहती है

अगर आपको पैसों की जरूरत भी पड़ती है, तो आपको फिक्स डिपाजिट करवाने की आवश्यकता नहीं होती है। आप उसी पर ही बैंक से बहुत ही आराम से लोन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप बीच में ही फिक्स डिपाजिट तुड़वा देते हैं, तो इसमें आपको नुकसान होता है। लोन लेने से आपके पैसों की समस्या भी हल हो जाती है, और फिक्स डिपाजिट भी बनी रहती है।

 

  • सबसे आसान प्रक्रिया

अगर आप किसी प्रकार का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको बहुत बड़ी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी के मुकाबले अगर आप फिक्स डिपाजिट के जरिए लोन लेते हैं, तो इसकी प्रोसेसिंग बहुत ही कम होती है, और निशुल्क होती है। इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है, और यह प्रक्रिया बहुत ही जल्दी शुरू हो कर समाप्त हो जाती है, और आपका लोन अप्रूव हो जाता है।

यह भी पढे – HiKredit Loan Kaise Le : HiKredit Personal Loan Apply Online – HiKredit App Review

निष्कर्ष

दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया है कि लोन की आवश्यकता हर किसी व्यक्ति को होती है ऐसी स्थिति में अगर आपके पास कोई भी प्रकार की प्रकार की FD है तो उसे आपका काम चल सकता है, और आप उस FD पर लोन भी उठा सकते हैं

दोस्तों आज हमने इस लेख में आपको फिक्स डिपाजिट से किस प्रकार लोन ले इस बारे में पूर्ण जानकारी दी है। आशा करते हैं आप इस जानकारी से संतुष्ट होंगे। अगर आपको ऐसे संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply